New Update
मुख्य सामग्री | बेसन, अदरक-हरी मिर्च की पेस्ट |
क्यूज़ीन | गुजराती |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री पिनव्हील खाण्ड़वी
- १ कप बेसन
- १ १/२(डेड़ छोटे चम्मच अदरक-हरी मिर्च की पेस्ट
- १ चुटकी हींग
- १/२(आधा) छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- स्वादानुसार नमक
- १ छोटा चम्मच चीनी
- कप छास
- २ बड़ा चमचा ऑइल
- १ छोटा चम्मच राई
- बड़े चम्मच कसा हुआ नारियल
- २ बड़े चम्मच ताज़ा हरा धनिया कटा हुआ
- १/२(आधा) कप ताज़े पुदीने के पत्ते कटे हुये
- १ कप ताज़ा हरा धनिया कटे हुये
- हरी मिर्च कटे हुये
- स्वादानुसार नमक
- १ छोटा चम्मच नींबु का रस
विधि
- कुकर में चार कप पानी गरम करें। बेसन में अदरक-मिर्च की पेस्ट, हींग, हल्दी, नमक और चीनी मिला लें।
- छास डालें और खूब फेंट लें।स्टील के कटोरे में बेसन का घोल डाल कर कुकर में तीन सीटी तक पकने दें।
- आँच धीमी करें और सात मिनिट तक पकने दें। पुदीना, धनीया की चटनी बना लें।
- कुकर ठंडा़ होने पर खोल दें। बेसन के घोल को खूब फेटें।तीन या चार थालियों की उल्टी तरफ तेल लगायें।
- और बेसन के घोल की पतली परत लगा लें। इन पर चटनी लगा लें।
- राई का तड़का डालें और नारियल छिड़कें। खाण्डवी के रोल बनाये। एक इन्च के टुकडे काट लें। हरे धनीये से सजा कर परोसें।