New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/a4b18c9c94c0ec0f615ec088cd2bda43541625d6e5eed63d2da0b117e58c4a49.jpg)
मुख्य सामग्री | पाइनेपल/अनानास, मारजरीन |
क्यूज़ीन | अमेरिकन |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री पाइनेपल मफ्फिन्स्
- २ पाइनेपल/अनानास कटा हुआ
- २ कप मारजरीन
- २ कप कैस्टर शुगर / बारीक चीनी
- ५ अंडे
- नमक
- वेनीला एसेन्स
- २ कप मैदा
- १ छोटा चम्मच बेकिंग पावडर
- ५० एम एल दूध
विधि
- ओवन को 180 डिग्री सेंटिग्रेड तक गरम करें। अनानास को दरदरा काटें। मारजरीन को एक बाउल में लें, उसमें चीनी डालें और हैन्ड ब्लेन्डर से ब्लेन्ड करें। एक-एक करके अन्डे तोड़कर बाउल में डालें और हैन्ड ब्लेन्डर से ब्लेन्ड करते रहें।
- नमक और वेनीला एसेन्स डालें। मैदा और बेकिंग पावडर को छानकर बाउल में डालें और ब्लेन्ड करते रहें। दूध डालकर चम्मच से मिलाएँ। अब अनानास और थोड़ा पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- मफ्फिन के साँचो में घोल सिर्फ आधा भरें। उन्हें गरम ओवन में रख कर 20 मिनिट तक बेक करें। ओवन में से निकालें और गुनगुना परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 6267 |
कार्बोहाइड्रेट | 63.2 |
प्रोटीन | 610.2 |
फैट | 413.9 |