New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/76e5efd3d4d98b60c4ee3c7afc0b0d83d0d86d11e604ccbc36ffa4f46e7614fa.jpg)
मुख्य सामग्री | पाइनेपल/अनानास, हड्डी रहित चिकन ब्रेस्ट |
क्यूज़ीन | चाइनीज़ |
कोर्स | मुख्य कोर्स चिकन |
तैयारी का समय | २६-३० मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री पाइनेपल चिकन
- १/२(आधा) पाइनेपल/अनानास चौकोर में कटा हुआ
- २ हड्डी रहित चिकन ब्रेस्ट चौकोर में कटा हुआ
- स्वादानुसार नमक
- ३ बड़े चम्मच कॉर्नफ्लावर/कॉर्नस्टार्च
- २ छोटे चम्मच सोय सॉस
- १ बड़ा चमचा ऑइल
- ५ कलियाँ लहसुन कटा हुआ
- १/२(आधा) इंच टुकड़ा अदरक कटा हुआ
- २ हरा प्याज़ 1 इन्च के टुकड़े
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक लाल शिमला मिर्च 1 ½ इन्च स्ट्रिप
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक हरी शिमला मिर्च 1 ½ इन्च स्ट्रिप
- स्वास्थ्यवर्द्धक कुटी हुई लाल मिर्च
- १/२(आधा) कप चिकन स्टॉक
- १ बड़ा चमचा हरे प्याज़ की पत्तियाँ
विधि
- चिकन को एक बाउल में रखें और इसमें डालें नमक, 2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लावर और एक छोटा चम्मच सोय सॉस।
- अच्छी तरह से मिला लें। नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें। चिकन डालें और हल्का भूरा होने तक भूनें। इसमें डालें लहसुन और अदरक।
- अच्छी तरह से टौस करें। फिर डालें हरे प्याज़, लाल शिमला मिर्च, हरी शिमला मिर्च, नमक और पाइनेपल के टुकड़े।
- अच्छी तरह से मिलायें और 2 मिनिट तक पकायें। बाकी का सोय सॉस, कुटी हुई लाल मिर्च, चिकन स्टॉक और बाकी के कॉर्नफ्लावर को एक चौथाई कप पानी में घोल कर डालें और मिलायें।
- एक से दो मिनिट तक धीमी आँच पर पकायें। हरे प्याज़ की पत्तियाँ से सजाकर गरमागरम परोसें।