New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/e5480681f93f221249bc457b204bdd08a48955264562280987544e4baf80e2f1.jpg)
मुख्य सामग्री | पफ पेसट्री की लोई , क्रीम चीज़ |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | १-१.३० घंटा |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री फिलो चीज़ केक विद फ्रेश मॅन्गोज़
- २०० ग्राम पफ पेसट्री की लोई
- १ कप क्रीम चीज़
- २ पके हुए आम छिलकर कटे हुए
- पिघला हुआ मक्खन १/२ कप + लगाने के लिये
- १/२ कप चीनी
- २ अंडे
- १ छोटा चम्मच वेनीला एसेन्स
- २ बड़े चम्मच मैदा
- १ बड़ा चमचा कॉर्नफ्लावर/कॉर्नस्टार्च
- सजाने के लिये ताज़े पुदीने की टहनियाँ
विधि
- ऑवन को 180º सेल्सियस तक गरम करें। अलग अलग ऍल्युमिनियम मफ्फिन मौल्ड में थोडा मक्खन लगाएँ।
- पफ पेस्ट्री के लोई का आधे इन्च मोटा शिट बेलें। उसके आठ समान चौकोन काटें।हर मौल्ड में एक एक लोई का चौकोन रखें।
- उनमें कुछ राजमा के दाने रखें और गरम ऑवन में रखकर पाँच से आठ मिनटों तक ब्लायन्ड बेक करें। ऑवन में से बाहर निकालकर ठंडा होने दें। राजमा को निकालें।
- एक बाउल में क्रीम चीज़, चीनी, अन्डे, वॅनिल्ला ऍसेन्स, मैदा और कॉर्नस्टार्च डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। हर मौल्ड में यह मिश्रण डालें, ऍल्युमिनियम फॉय्ल से ढकें, गरम ऑवन में रखें ओर दस से बारह मिनटों तक बेक करें।
- ऑवन में से बाहर निकालें, मौल्ड में से निकालें और रेफ्रिज्रेटर में एकदम ठंडा होने रखें। फिर उनपर आम के तुकडे डालें, पुदिने के डंठलों से सजाएँ और ठंडा ठंडा परोसे।