New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/a4189c2b0beeb3b88cef564b0882ae1ba38da0a2b834ca975787c5f3c130b6d0.jpg)
मुख्य सामग्री | नूडल्ज़ |
क्यूज़ीन | चाइनीज़ |
कोर्स | नूडल्स और पास्ता |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठे और खट्टे |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री परफेक्ट हाका नूड्ल्स
- ४०० ग्राम नूडल्ज़
विधि
- एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में 7 कप पानी गरम करें। उसमें नमक डालें और पैन मे एक छलनी रखें। छलनी मे नूडल्स डालें और पकाएँ। बीन्स को आधे मे चीरकर तीरछे काटे या डाइमन्ड के आकार मे काटें। प्याज़ को स्लाइस करें और पत्ता गोभी को श्रेड करें।
- आप चाहें तो पत्ता गोभी को श्रेड करने के लिये एक स्लाइसर का इस्तेमाल कर सकते हैं। जब नूडल्स पक जाएँ छलनी को पैन में से निकाल लें और ठंडे पानी मे रखें। एक नॉन-स्टिक वॉक में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें। उसमें डालें प्याज़, फ्रेन्च बीन्स, गाजर और टॉस करें। अब डालें पत्ता गोभी और टॉस करें।
- छलनी को ठंडे पानी में से निकालकर नूडल्स को वॉक में सब्जियों के साथ मिलाएँ। 1 बडा चम्मच तेल डालें। नमक, पेपर पावडर, सॉय सॉस डालकर तेज़ आँच पर टॉस करें। अब डालें शिमला मिर्च, बीन स्प्राउट्स और विनेगर और फिर टॉस करें। गरमागरम परोसें।