New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/3ed89e54e2e7d57aefd0dee63ed5d47a37cc5f7de3a2f6ba039ac500a2bd09fc.jpg)
मुख्य सामग्री | पेने पास्ता , पीली शिमला मिर्च |
क्यूज़ीन | मैडिटेरियन |
कोर्स | नूडल्स और पास्ता |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री पेन्ने विद पेप्पर कुली
- ३०० ग्राम पेने पास्ता उबला हुआ
- १/२(आधा) कप पीली शिमला मिर्च प्युरी किया हुआ
- १/२(आधा) कप लाल शिमला मिर्च प्युरी किया हुआ
- १ पीली शिमला मिर्च भूनकर छीले हुए
- १ लाल शिमला मिर्च भूनकर छीले हुए
- ४ बड़े चम्मच एक्स्ट्रा वरजिन ऑलिव आइल
- ४ लहसुन लौंग कटा हुआ
- ६० ग्राम शैलट छीलकर दो हिस्सों में कटा हुआ
- ८ ताज़े बेसिल के पत्ते
- स्वादानुसार कुटी हुई कालीमिर्च
- स्वादानुसार नमक
- ग्राम गोट चीज़
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में 2 बड़े चम्मच एक्स्ट्रा वर्ज़िन ऑलिव ऑयल गरम करके उसमें डालें लहसून और कुछ देर भूनें।
- फिर छोटे प्याज़ डालकर भूनें। फिर भूने शिमला मिर्चों के स्ट्रिप्स डालकर कुछ देर भूनें।
- बेसिल के पत्तों को फाडकर मिश्रण में डालें।
- अब डालें लाल और पिली शिमला मिर्च की प्यूरी और अच्छी तरह मिलाएँ। फिर उबले पेन्ने और कुटी काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- बचा हुआ एक्स्ट्रा वर्ज़िन ऑलिव ऑयल और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। गोट्स चीज़ से सजाएँ और परोसें।