New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/b9c4fac6c79bf1bc298e7db8913ef2c42b35ac42a34180d8132fa5a5e9882639.jpg)
मुख्य सामग्री | आटा, उड़द दाल वड़ी |
क्यूज़ीन | पंजाबी |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | २१-२५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री पीठीवाली पूरियाँ वड़ियाँ के साथ
- १ १/२(डेड़ कप आटा
- २-३ उड़द दाल वड़ी
- स्वादानुसार नमक
- १/२(आधा) छोटा चम्मच सौंफ का पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच आमचूर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच गरम मसाला पावडर
- तल ने के लिए ऑइल
विधि
- परात में आटा लें। उसमें नमक डालकर पानी से अच्छी तरह गूंथ लें।
- उड़द दाल की वड़ी, सौंफ का पावडर, आमचूर और गरम मसाला पावडर को एक साथ पीस लें। एक बाउल में रख लें।
- आटे के छोटे गोले बनाकर उसमें वड़ी के मिश्रण को स्टफ करें। आटे के गोलों की पूरियाँ बेल लें।
- पूरी को तेल में तब तक डीप फ्राई करें जब तक वह सुनहरी और कुरकुरी न हो जाएं। पेपर में सोख कर गरमागरम परोसें।