New Update
मुख्य सामग्री | फ्रोज़न ग्रीन पीस, लाल कद्दू/ भोपला |
क्यूज़ीन | कॉनटिनेंटल |
कोर्स | सूप |
तैयारी का समय | 21-25 मिनट |
खाना पकाने के समय | 21-25 मिनट |
सर्विंग्स | 4 |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री पीस ऍन्ड पम्पकिन सूप
- १ कप फ्रोज़न ग्रीन पीस
- १00 ग्राम लाल कद्दू/ भोपला छीलकर स्लाइस किया हुआ
- २ बड़े चम्मच मक्खन
- २ १/२ कप वेजिटेबल स्टॉक
- स्वादानुसार नमक
- स्वादानुसार कालीमिर्च पावडर
- १ चुटकी जयफल का पावडर
- १/४ कप दूध
- १ छोटा लाल शिमला मिर्च भूनकर प्यूरी किए हुए
- डंडी पार्सले
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में 1 बड़ा चम्मच मक्खन गरम करें, उसमें हरे मटर डालें। 1 कप वेज़िटेबल स्टॉक डालकर पकाएँ।
- एक दूसरे नॉन स्टिक पैन में 1 बड़ा चम्मच मक्खन गरम करें, उसमें कद्दु के स्लाइस डालकर भूनें। दोनो पैन में नमक और काली मिर्च पावडर डालें। हरे मटर को 2 मिनट तक पकने दें।
- कद्दु वाले पैन में जायफल पावडर और 1 कप वेज़िटेबल स्टॉक डालें, ढक कर नरम होने तक पकने दें। मटर को एक मिक्सर जार में डालें, ¼ कप दूध डालकर प्यूरी करें।
- प्यूरी को पैन में डालें, मिक्सर जार में ¼ कप स्टॉक डालकर धोएँ और पैन में डालें। जब उबलने लगे तो सूप को एक सूप ट्युरीन में डालें।
- जब कद्दु नरम हो जाए, ¼ कप स्टॉक के साथ पीसक प्यूरी करें। दोनो सूप को सूप बाउल में दो तरफ से एक साथ डालें।
- बीच में लाल शिमला मिर्च की थोडी प्यूरी रखें, और छूरी के नुकिले भाग से पतले किरण बनाएँ। पार्सली के गुच्छे से सजाएँ और गरमागरम परोसें ।