New Update
| मुख्य सामग्री | आड़ु, कलाकन्द |
| क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
| कोर्स | डेसर्ट |
| तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
| खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
| सर्विंग्स | ४ |
| स्वाद | मीठा |
| खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
| अन्य | शाकाहारी |
सामग्री पीच विद कलाकन्द एन्ड चॉकोलेट
- ३-४ आड़ु दो हिस्सों में कटा हुआ
- १०० ग्राम कलाकन्द
- १०० ग्राम डार्क चॉकलेट घिसा हुआ
- १०० ग्राम सफेद चॉकलेट घिसा हुआ
विधि
- पीच में से बीज निकालकर उनके आधे तुकडों को गोल बॉल का आकार दें। एक नॉन स्टिक पैन में पानी गरम करें। डार्क और व्हाइट चॉकोलेट को 2 अलग बाउल में रखें। इन बाउलों को, एकएक करके, गरम पानी पर रख कर पिघाल लें।
- पीच में कलाकन्द भरें। उन्हें छिले और साते स्टिक पर पिरोयें। दोनो पिघले चॉकोलेट को अच्छी तरह फेंट लें। हर पीच को व्हाइट चॉकोलेट में डुबोकर रेफ्रिज़्रेटर में 2-3 मिनट तक जमने दें। फिर उन्हें डार्क चॉकोलेट में डुबोकर वापस रेफ्रिज़्रेटर में 2-3 मिनट तक जमने दें। ठंडा ठंडा परोसें।