New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/76802979a2b363cfd7c3c49400820b20627231766376ae1c8c227a11277b245e.jpg)
मुख्य सामग्री | टिन्ड आड़ु |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | २६-३० मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री पीच पार्टी
- ३ टिन्ड आड़ु
विधि
- एक बडे़ नौन स्टिक पैन में थोड़ा पानी गरम करने रखें। मार्शमेलोस को एक बाउल में रखें और उसे पैन के गरम पानी में रखें। उसमें क्रीम डालें और दोनों को, चलाते हुए, पिघलने दें।
- फ्रूट केक के छोटे टुकड़े काट लें और 4 मार्टीनी ग्लासेस में डालें। उनपर टिन्ड पीच की चाशनी डालें। हर पीच को लंबाई में 8 स्लाइसेस टुकड़ों में काट लें। मार्शमेलोस के मिश्रण को ठंडा होने दें फिर उसमें व्हिप्पड क्रीम डालें।
- वैनिला एसैन्स और आलमंड एसैन्स डालें और मिला लें। केक के टुकड़ों पर कुछ आलमंड फ्लेक्स डालें, उनपर मार्शमेलोस-क्रीम का मिश्रण डालें।
- पीच के स्लाइसेस को हर ग्लास के किनारों पर सजाएँ, बीच मे थोडा़ व्हिप्पड क्रीम रखें, उसपर थोडे़ आलमंड फ्लेक्स छिड़कें और रेफ्रिजरेटर में ठंडा करके परोसें।