New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/1dd9e91ac348ce7537df8c50165c4413a507ff186700db0977397706ff8794e1.jpg)
मुख्य सामग्री | आड़ु, ताज़े आड़ु |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री पीच एन्ड लेमन केक
- ३ आड़ु टिन्ड
- २-३ ताज़े आड़ु सलाइस किया हुआ
- 1 नींबु का रस
- १ वेनीला स्पौन्ज केक
- स्वादानुसार वेफर बिस्किट
- ६ बड़े चम्मच चीनी
- १ १/२(डेड़ कप गाढ़ी दही
- १/४(एक चौथ कप पिस्ते उबालकर छीलकर कटा हुआ
विधि
- केक को केक टिन के हिसाब से काटें। केक के उपर से पतला स्लाइस काटें।
- केक को केक टिन में रखें और हर तरफ से वेफर बिस्किट रखें।
- 3 बड़ा चम्मच चीनी, ½ कप पानी, नींबू का रस एक नॉन स्टिक पैन में डालकर मिश्रण को उबलने दें।
- कॅन्नड पीच को हॅन्ड ब्लेन्डर से प्यूरी करें। एक बाउल में दही, पीच प्यूरी, बची चीनी और पिस्ता डालकर मिलाएँ।
- केक पर टुथपिक से कुछ छेद करें और अभी बनी चीनी की चाशनी डालें।
- फिर उसपर दही का मिश्रण फैलाएँ और उपर ताज़े पीच के स्लाइस गोलाकार में सजाएँ।
- रेफ्रिज़्रेटर में एक घन्टा रख कर ठंडा करें। टिन में से निकालें, स्लाइस करें और परोसें।