New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/81eebec0bddaadac528d519539db733be2dce7f80bb6ddec362a57d73582cf3f.jpg)
मुख्य सामग्री | चिकन, साबुत सूखा धनिया |
क्यूज़ीन | पंजाबी |
कोर्स | मुख्य कोर्स चिकन |
तैयारी का समय | २६-३० मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मसालेदार |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री पटीयाला चिकन
- ८०० ग्राम चिकन
- २ बड़े चम्मच साबुत सूखा धनिया
- १ १/२(डेड़ छोटे चम्मच जीरा
- १ इन्च दालचीनी
- लौंग
- ४-५ छोटी इलाइची
- २-३ बड़ी इलाइची
- १ बड़ा चमचा काली मिर्च
- स्वादानुसार नमक
- २ छोटे चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १/४(एक चौथ कप दही
- १ बड़ा चमचा लहसुन की पेस्ट
- १ बड़ा चमचा अदरक की पेस्ट
- ४ बड़े चम्मच ऑइल
- ४-५ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ घिसा हुआ
- २-३ सूखी लाल मिर्च
- ३-४ छोटे चम्मच टमाटर /टोमाटो प्यूरी
- १/२(आधा) छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- ३-४ हरी मिर्च
विधि
- साबुत धनिया, जीरा, दालचीनी, लौंग, छोटी इलाइची, बड़ी इलाइची और काली मिर्चों को महक आने तक सूखा भून लें। ठंडा होने रख दें।
- चिकन को एक बाउल में रखें, उसमें डालें नमक, लाल मिर्च पावडर और दही और अच्छी तरह मिला लें।
- अब डालें अदरक का पेस्ट और लहसुन का पेस्ट और अच्छी तरह मिलाकर रेफ्रिजरेटर में 15-20 मिनिट तक मैरिनेट होने रख दें।
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम कर लें, प्याज़ डालकर अच्छी तरह भून लें। सूखी भूनी हुई सामग्री को सूखी लाल मिर्च के साथ दरदरा पीस लें।
- अब पैन में डालें टॉमाटो प्यूरी, हल्दी पावडर और तोड़ी हुईं हरी मिर्चें, अच्छी तरह मिलाकर 3-4 मिनिट तक भूनें।
- अब डालें मैरिनेट किया हुआ चिकन और अच्छी तरह मिला लें। पीसा हुआ मसाला पावडर का आधा भाग डालकर मिला लें। फिर डालें 2-3 बड़े चम्मच पानी और फिर से मिला लें।
- ढक कर चिकन को पूरी तरह पका लें। अब बचा हुआ पिसा हुआ मसाला पावडर डालें और अच्छी तरह मिला लें, ढक कर धीमी आँच पर 10 मिनिट तक पकाएँ।
- आँच से उतार कर कुछ मिनिट के लिये रहने दें। फिर परोसें।