पास्ता पकोडे पास्ता और पकोडे? बनाकर तो देखें, बड़े अच्छे लगेंगे | By Sanjeev Kapoor 25 Mar 2015 in रेसिपी नाश्ता New Update मुख्य सामग्री लम्बे पेन्ने पास्ता, प्रोसेस्ड चीज़ क्यूज़ीन फ्यूज़न कोर्स नाश्ता तैयारी का समय ११-१५ मिनट खाना पकाने के समय २१-२५ मिनट सर्विंग्स ४ स्वाद नरम खाना पकाने का स्तर मध्यम अन्य शाकाहारी सामग्री पास्ता पकोडे १ कप लम्बे पेन्ने पास्ता उबला हुआ १/२(आधा) कप प्रोसेस्ड चीज़ घिसा हुआ १ कप बेसन १/२(आधा) छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर चुटकी खाने का सोडा/ मीठा सोडा स्वादानुसार नमक तल ने के लिए ऑइल छिड़कने के लिये चाट मसाला विधि हर पेन्ने पास्ता में टुथपिक के सहारे कसा चीज़ भरें। एक बाउल में बेसन, लाल मिर्च पावडर, खाने का सोडा और नमक डालकर मिलाएँ। फिर उसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर चिकना घोल तैयार करें। एक कढाई में आवश्यकतानुसार तेल गरम करें। हर पेन्ने पास्ता घोल में डुबोएँ और एक समय पर सिर्फ तीन से चार पास्ता सवाधानी से गरम तेल में डालें और तलें जबतक वे करारे और सुनहरे हो जाए। तेल में से निकालकर एब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें। उनपर थोडा चाट मसाला छिडकें और अपने पसन्द के सॉस के साथ गरमागरम परोसें। #चाट मसाला #प्रोसेस्ड चीज़ #लाल मिर्च पावडर #खाने का सोडा/ मीठा सोडा #बेसन #khaane-kaa-soddaa-miitthaa-soddaa #caatt-msaalaa #laal-mirc-paavddr #नमक #nmk Subscribe to our Newsletter! Be the first to get exclusive offers and the latest news Subscribe Now You May Also like Read the Next Article