New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/b064882d2dc755a9155b4438ab22b61e9c4c26c2bf4693935927632b26248fe8.jpg)
मुख्य सामग्री | पास्ता , अंडे |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | नूडल्स और पास्ता |
तैयारी का समय | २६-३० मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री पास्ता ऑमलेट
- १/२(आधा) कप पास्ता उबला हुआ
- ३ अंडे
- स्वादानुसार नमक
- १/२(आधा) छोटा चम्मच कालीमिर्च पावडर
- १ बड़ा चमचा ऑलिव आइल
- १ बड़ा चमचा लहसुन कटा हुआ
- २ बड़े चम्मच प्याज़ कटा हुआ
- २ बड़े चम्मच लाल शिमला मिर्च कटा हुआ
- २ बड़े चम्मच पीली शिमला मिर्च कटा हुआ
- ब्रोक्ली/ विलायती गोभी
- १ चुटकी रेड चिल्ली फ्लेक्स
- १ चुटकी ओरेगैनो
- स्वादानुसार चीज़ घिसा हुआ
- स्वादानुसार टोमाटो कैचप
विधि
- एक बाउल में अन्डे तोड़कर डालें, उसमें नमक और काली मिर्च पावडर डालकर अच्छी तरह फेंटें। एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें, उसमें लहसुन, प्याज़, लाल शिमला मिर्च, पीली शिमला मिर्च, ब्रोक्ली के फूल डालकर एक मिनिट तक भूनें।
- फिर उसमें अन्डों का मिश्रण डालें और पैन को घुमाएँ ताकि अन्डे समान फैल जाए। अब उसपर पास्ता डालें।
- रेड चिल्ली फ्लेक्स और ओरेगैनो छिड़कें, पैन को ढक दें और 5-7 मिनिट तक पकाएँ या जबतक अन्डें पक जाए। ऑमलेट को एक प्लेट पर रखें, कसा चीज़ और टोमाटो केच्चप से सजाएँ और गरमागरम परोसें।