New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/e7fdd48632c794695ea5b436f48af98644380b9fca788444dc4d77c36800f87b.jpg)
| मुख्य सामग्री | पैशन फ्रूट/ कृष्णा फल, पैशन फ्रूटसिरप | 
| क्यूज़ीन | फ्यूज़न | 
| कोर्स | पेय | 
| तैयारी का समय | १६-२० मिनट | 
| खाना पकाने के समय | ०-५ मिनट | 
| सर्विंग्स | |
| स्वाद | Select Taste | 
| खाना पकाने का स्तर | मध्यम | 
| अन्य | शाकाहारी | 
सामग्री पैशन फ्रूट ऐन्ड मैन्गो मॉकटेल
- १ पैशन फ्रूट/ कृष्णा फल
 - २ बड़े चम्मच पैशन फ्रूटसिरप
 - १ कप मैंगो जूस
 - १ पके हुए आम छीलकर, क्यूब्ज़ में कटा हुआ
 - १ छोटा चम्मच ब्राउन शुगर
 - ताज़े पुदीने के पत्ते
 - स्वादानुसार सोडा
 - स्वादानुसार आईस क्यूब्ज़
 
विधि
- आम के क्यूब्स को ब्लेन्डर जार में डालें।
 - उसमें मैन्गो जूस, पैशन फ्रूट सिरप और ब्राउन शुगर डालकर अच्छी तरह पीस लें। नींबु के पतले स्लाइस काट लें, बीज निकाल लें और उनके चार-चार टुकड़े काट लें।
 - हर सर्विंग ग्लास में कुछ टुकड़े डालें। कुछ पुदीने के पत्ते तोड़ कर डालें।
 - अब हर गलास में 1 छोटा चम्मच पैशन फ्रूट डालें और काफी सारे आईस क्यूब्स डालें। फिर हर ग्लास में ¾ तक तैयार किया हुआ मिश्रण डालें और सोडा डालकर भर दें।
 - अच्छी तरह मिला लें। डेकोरेटिव स्ट्रॉ से सजाएँ और ठंडा-ठंडा परोसें।