New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/fb7462f449bd98fc37c4e1b1e3ac193a491afe9006a8fa606bc67269e7f372a0.jpg)
| मुख्य सामग्री | मूंगदाल पापड़, ऑलिव आइल | 
| क्यूज़ीन | गुजराती | 
| कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी | 
| तैयारी का समय | ११-१५ मिनट | 
| खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट | 
| सर्विंग्स | ४ | 
| स्वाद | नरम | 
| खाना पकाने का स्तर | मध्यम | 
| अन्य | शाकाहारी | 
सामग्री पापड़ की सब्ज़ी
- १० मूंगदाल पापड़
 - २ बड़े चम्मच ऑलिव आइल
 - १ छोटा चम्मच राई
 - १ चुटकी हींग
 - ४-५ सूखी लाल मिर्च ,टुकडे़ किये हुए
 - स्वादानुसार नमक
 - १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
 - २ बड़े चम्मच धनिया पावडर
 - १/२(आधा) छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
 - १/२(आधा) कप मंगोड़ी तले हुए
 - २ छोटे चम्मच मैदा
 - २ कप छास
 - १/४(एक चौथ कप पालक की प्यूरी
 
विधि
- पापड़ के मध्यम टुकड़े करें। एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें, उसमें राई, हींग और सूखी लाल मिर्चें डालकर महक आने तक भूनें।
 - फिर पापड़ के टुकड़ेऔर 1कप पानी डालकर एक मिनिट तक पकाएँ।
 - फिर नमक, लाल मिर्च पावडर, धनिया पावडर, हल्दी पावडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। अब मंगोड़ी डालकर मिलाएँ।एक बाउल में मैदा और छास डालकर अच्छी तरह फेंटें।
 - फिरउसमें पालक की प्यूरी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। इस मिश्रण को पैन में डालें और पकाएँ जबतक पापड़ पक जाए। गरमागरम परोसें।