New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/c0864c36956bf484f3cb1f480d2958a4ef5c3b9b29ab16f15cca30dd87ffc37f.jpg)
मुख्य सामग्री | पनीर, स्प्रिन्ग रोल शीट |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | 16-20 मिनट |
खाना पकाने के समय | 26-30 मिनट |
सर्विंग्स | 4 |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री पनीर ऍन्ड चीज़ सीगार्स
- ४ बड़ा चम्मच पनीर
- ४ स्प्रिन्ग रोल शीट
- २-३ हरी मिर्च बारीक कटा हुआ / कटी हुई/ कटे हुए
- १/२ छोटी चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च
- स्वाद के लिए नमक
- ३-४ स्प्रिग्स फ्रेश परसली
- २ बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लावर/कॉर्नस्टार्च
- १/२ कप मैदा
- तेल तल ने के लिए
विधि
- एक कढाई में आवश्यकतानुसार तेल गरम करें। एक बाउल में पनीर डालें, उसमें प्रोसेस्ड चीज़, हरि मिर्चें, कुटी लाल मिर्च, नमक, पार्सली, कॉर्नस्टार्च डालें और अपने हथेलियों से मसलते हुए अच्छी तरह मिलाएँ।
- अब इस मिश्रण के 4 समान हिस्से करें और उन्हें लम्बे क्रोके का आकार दें।
- आवश्यकतानुसार पानी के साथ मैदा मिलाकर गाढा पेस्ट बनाएँ। इस पेस्ट को स्प्रिन्ग रोल के शिटों पर ब्रश से लगाएँ।
- हर शिट पर एक एक क्रोके रखें और कस कर रोल करके लम्बे सिलिन्डर बनाएँ और किनारें सील करें। पर दोनो खुलें किनारों पर करीबन ½ इन्च खाली रखें जैसे कि सीगार में होता है।
- अब इन्हें गरम तेल में डालकर तलें जबतक वे सुनहरे और करारे हो जाए। तेल में से निकालकर एब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें। हर सीगार को आधा करके परोसें।