New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/062ffd9c8fb0b37f497c38850b964528e7e2b1a4606550be2fe492c0d7c77767.jpg)
मुख्य सामग्री | पनीर, गेहूं की चपातियाँ |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | १.३०-२ घंटा |
खाना पकाने के समय | ६-१० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री पनीर शावर्मा
- ३५० ग्राम पनीर मोटे चौकोर में कटा हुआ
- ४ गेहूं की चपातियाँ
- ९ लहसुन लौंग
- १/२(आधा) छोटा चम्मच जीरा
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़
- १/२ (आधे) निंबु का रस
- १ हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- २ बड़े चम्मच ऑलिव आइल
- स्वादानुसार नमक
- ऑइल ग्रिल करने के लिये
- ३/४ कप मेयोनेज़
- २ बड़े चम्मच ताहीनी
- १ चुकन्दर छीलकर पतला-पतला कटा हुआ
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक गाजर छीलकर पतला-पतला कटा हुआ
- १/२(आधा) कप आईसबर्ग लेटस श्रेड किया हुआ
विधि
- 6 लहसुन की कलियाँ, जीरा, मोटा-मोटा कटा हुआ प्याज़, निंबु का रस, हरी मिर्च, ऑलिव आइल और नमक को एक साथ पीसकर महीन पेस्ट बना लें।
- बनाये हुये पेस्ट को पनीर के टुकड़ों पर दोनों तरफ लगा लें और एक घंटे के लिये मैरिनेट करने रख दें।
- एक नॉन स्टिक तवे पर थोड़ा तेल गरम करें। उस पर मैरिनेट किये हुये पनीर के टुकड़ों को रखें और दोनों तरफ से सुनहरा और अच्छी तरह पकने तक ग्रिल कर लें।
- फिर उसी तवे पर चपातियों को गरम कर लें। फिर एक बाउल में मेयोनेज़ और ताहिनी को अच्छी तरह से मिलायें।
- बची हुई लहसुन की कलियों को मोटा-मोटा काट लें और बाउल में डालकर अच्छी तरह मिलायें। अब वर्कटॉप पर गरम की हुई चपातियों को रखें।
- उन पर चम्मचभर बनाये हुये मेयोनेज़ के मिश्रण को फैलायें। बीच में रखें बीटरूट और गाजर के टुकड़े और लेटस।
- ग्रिल किये हुये पनीर के टुकड़ों को फिन्गर्स में काटें और लेटस के ऊपर रखें। किनारों को साथ लाकर रैप करें।
- फिर बनाये हुये शाव्रमाओं को फैन्सी पेपर नैपकिन्स् में फोल्ड करें और तुरंत परोसें।