New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/21a59efa4cdb15919d44dd41853a0af7a8ee90ab8f45510ce2f9070f0795eab4.jpg)
मुख्य सामग्री | मैदा, नमक |
क्यूज़ीन | पंजाबी |
कोर्स | ब्रेड |
तैयारी का समय | १.३०-२ घंटा |
खाना पकाने के समय | ६-१० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री पनीर कुल्चा
- २ कप मैदा
- १/२(आधा) छोटा चम्मच नमक
- १ छोटा चम्मच दही
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच सोडा बाईकारबोनेट/ मीठा सोडा/ खाने का सोडा
- १ छोटा चम्मच चीनी
- १/२(आधा) कप दूध
- स्टफिंग
- २०० ग्राम पनीर घिसा हुआ
- स्वादानुसार नमक
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच चाट मसाला
विधि
- मैदे को एक बाउल में लें, उसमें नमक, दही, खाने का सोडा, चीनी और दूध डालकर नरम लोई गूंद लें।
- भीगे कपड़े से ढक कर एक घन्टे के लिये रखें। ओवन को जितना गरम हो सके गरम करें। लोई के पेढ़े बनाकर पाँच मिनट तक रहने दें। एक बाउल में पनीर, नमक, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पवडर और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- लोई के हर पेढ़े को बेलकर छोटी पूरी बना लें, बीच में थोड़ा पनीर का मिश्रण रखें और किनारे साथ में लाकर गोल बॉल बना लें।
- इन भरे हुए बॉलों को पाँच मिनट तक रखें। फिर हर बॉल को बेलकर छह इन्च का कुल्चा बना लें, उनहे बेकिंग ट्रे पर रखें, सबपर भीगा हाथ फिराएँ और थोड़ा लाल मिर्च पावडर छिड़कें।
- गरम ओवन में पाँच से सात मिनट तक बेक होने दें। हर कुल्चे पर थोड़ा मक्खन लगाएँ और गरमागरम परोसें।