New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/bf9d1f627d3f79c66f00a2e92cd96cbec0d9f9f27dfd59ccc6192dac9e7ee751.jpg)
मुख्य सामग्री | पनीर, हरी शिमला मिर्च |
क्यूज़ीन | महाराष्ट्रियन |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | २१-२५ मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री पनीर कॅप्सिकम
- २०० ग्राम पनीर
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक हरी शिमला मिर्च ,त्रिकोन में कटा हुआ
- १ बड़ा चमचा ऑइल
- १ इंच टुकड़ा अदरक ,बारीक कटा हुआ
- १०-१२ कलियाँ लहसुन कटा हुआ
- १ छोटा चम्मच साबुत सूखा धनिया कुटा हुआ
- १ छोटा चम्मच रेड चिल्ली फ्लेक्स
- २ हरी मिर्च ,बारीक कटा हुआ
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक टमाटर ,बारीक कटा हुआ
- १ छोटा चम्मच कसूरी मेथी कुटा हुआ
- स्वादानुसार नमक
- १ छोटा चम्मच नींबु का रस
- २ बड़े चम्मच ताज़ा हरा धनिया कटा हुआ
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें, उसमें अदरक और लहसून डालें और एक मिनट भूनें। अब कुटी साबुत धनिया, रेड चिल्ली फ्लेक्स और हरि मिर्चें डालकर दो मिनट भूनें।
- फिर टमाटर डालकर पकाएँ जबतक टमाटर नरम हो जाए। पनीर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। अब कसूरी मेथी और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- ढक कर एक मिनट पकाएँ। नींबू का रस छिडके और हरा धनिया से सजाकर गरमागरम परोसें।