New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/608fce73e911676b0d9cc2298f51c2ed78f99e47ae534b9065cbf9b78aa93101.jpg)
मुख्य सामग्री | पनीर, मैदा |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | मिठाई |
तैयारी का समय | 11-15 मिनट |
खाना पकाने के समय | 11-15 मिनट |
सर्विंग्स | 4 |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री पनीर बालुशाही विद डेट चटनी
- १०० ग्राम पनीर
- १ १/२ कप मैदा
- २ बड़ा चम्मच खजूर और इमली की चटनी
- घी ४ बड़े चम्मच + तलने के लिए
- १/४ छोटी चम्मच खाने का सोडा/ मीठा सोडा
- ६ बड़ा चम्मच दही
- स्वाद के लिए नमक
- १/२ छोटी चम्मच धनिया पावडर
- १/२ छोटी चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १/४ छोटी चम्मच हल्दी का पावडर
- १/२ छोटी चम्मच आमचूर पावडर
- ताज़ा हरा धनिया सजाने के लिए
विधि
- एक नॉन-स्टिक कढ़ाई में घी कम आंच पर गर्म करने के लिए रखें।
- मैदा और बेकिंग सोडा को एक पारात में छान लें। दही, चार बड़े चम्मच घी, नमक मिलाकर नरम आटा गूंद लें। मसलिन का कपड़ा भिगाकर आटे पर 20-25 मिनिट फैलाकर रख दें। पनीर छोटे चौकोर में काट लें और एक कटोरी में रख लें।
- उसमें धनिया पावडर, लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर, आमचूर डालकर अच्छी तरह मिला लें। आटे के छोटे-छोटे गोले बनाकर हर एक गोले को पनीर के मिश्रण से स्टफ करें। उन्हें बालुशाही का आकार दें, कम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें।
- पेपर में सोख लें। ऊपर से खजूर और इमली का चटनी डालें। धनिये से सजाकर परोसें।