New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/7dd4b6e936a1e12e7dbb129f6cc3fdb9e859dca87e90157a31096af941f91d7e.jpg)
मुख्य सामग्री | पनीर, बेबी कॉर्न |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री पनीर बेबीकोर्न बालचाऔ
- ५०० ग्राम पनीर
- ७-८ बेबी कॉर्न
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १ छोटा चम्मच जीरा
- १ छोटा चम्मच राई
- १०-१२ सूखी लाल मिर्च
- अदरक कटे हुये
- ८-१० कलियाँ लहसुन
- ७-८ लौंग
- १/२(आधा) कप माल्ट विनेगर / सिरका
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ कटे हुये
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक टमाटर ,कटे हुये
- १/२(आधा) कप टमाटर /टोमाटो प्यूरी
- स्वादानुसार नमक
- १ छोटा चम्मच चीनी
विधि
- एक नॉन-स्टिक फ्राईंग पैन को गरम करें और इसमें डालें तेल।
- एक मिक्सर के जार में डालें जीरा, राई, लाल मिर्च, अदरक, लहसुन और मौल्ट विनेगर। दो तीन चम्मच पानी डालकर पीस लें।
- पैन में डालें प्याज़ और भूनें। इस दौरान, बेबी कोर्न के तिरछे टुकड़े काट लें। पैन में टमाटर डालें।
- अच्छी तरह मिला लें और थोड़ा सा पानी डालें। टमाटर नरम हो जाने तक पकाएं। पनीर को 1 इन्च के रेक्टेंगल आकार के टुकड़ों में काट लें।
- अब पैन में डालें टोमाटो प्यूरी और पिसी हुई पेस्ट। अच्छी तरह मिला लें।
- फिर डालें बेबी कोर्न और पनीर के टुकड़े और मसाले के साथ अच्छी तरह मिला लें।
- फिर डालें 4 बड़े चम्मच पानी
- अब डालें नमक और चीनी और मिला लें।
- दस से पन्र् ह मिनिट या गाढ़ा हो जाने तक पकाएं।
- गरमागरम पनीर बेबी कोर्न बालचाऔ परोसें।