New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/9eacd4e0a420885e05f6b599bded640b134be58da91cc5ab1b7f8e5b8e5e943f.jpg)
मुख्य सामग्री | पालक, तुवर दाल/अरहर दाल |
क्यूज़ीन | महाराष्ट्रियन |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ०-५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ०-५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री पालक परिप्पु
- १ मध्यम आकार पालक
- १ कप तुवर दाल/अरहर दाल भिगोया हुआ
- १/२(आधा) छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़
- ३ बड़े चम्मच ऑइल
- १/२(आधा) कप कसा हुआ नारियल
- २ हरी मिर्च चीरा हुआ
- १/२(आधा) छोटा चम्मच जीरा
- ७-८ संभार प्याज़
- २ सूखी लाल मिर्च
- १२ छोटा चम्मच राई
- कड़ी पत्ते
- लहसुन कटा हुआ
- १/२(आधा) छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- स्वादानुसार नमक
विधि
- दाल को 2 कप पानी और हल्दी पावडर के साथ 3-4 सीटी आने तक प्रेशर कुकर में पकाएँ। पूरी तरह प्रेशर उतर जाने पर कुकर का ढक्कन खोलें और दाल को अच्छी तरह मैश कर लें। प्याज़ को स्लाईस करें।
- एक गहरे नॉन स्टिक पैन में 2 बडे़ चम्मच तेल गरम कर लें। नारियल, हरी मिर्च, जीरा और सांभार के प्याज़ को थोडे़ पानी के साथ बारीक पीस लें। लाल मिर्च को काटकर उनके बीज निकाल लें।
- गरम तेल में डालें राई, कड़ी पत्ते, स्लाईस किया हुआ प्याज़ और लाल मिर्च और महक आने तक भूनें।
- पालक को काट लें। पैन में डालें लहसुन और भूनते रहें। फिर डालें लाल मिर्च पावडर और पालक और 1-2 मिनिट तक भूनें।
- फिर डालें नमक और दाल और मिला लें। अब पिसा हुआ मसाला डालकर मिला लें।
- धीमी आँच पर तबतक पकाएँ जबतक सब अच्छी तरह एकसार और गाढ़ा हो जाये। गरमागरम परोसें।