New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/aee11f1702014594e3a77f70ac39a10f72de8dcfbafbeca35077cd4863e4e2cd.jpg)
मुख्य सामग्री | पालक, ताज़ी मेथी |
क्यूज़ीन | पंजाबी |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री पालक मेथी और कॉर्न की सब्ज़ी
- १ बन्च पालक ,उबालकर लच्छे बने हुए
- १/२(आधा) बन्च ताज़ी मेथी ,उबालकर, कटा हुआ
- १/२(आधा) कप अमेरिकन मकई के दाने ,उबालर ठंडे पानी में धोलें
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- ३ छोटी इलाइची
- २ लौंग
- १ तेज पत्ता
- १/२(आधा) इंच टुकड़ा अदरक ,कटा हुआ
- २ हरी मिर्च ,कटा हुआ
- ६-८ कलियाँ लहसुन ,कटा हुआ
- १ प्याज़ ,कटा हुआ
- ६ बड़े चम्मच काजू की पेस्ट ,उबला हुआ
- १/२(आधा) कप दही
- स्वादानुसार नमक
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करके उसमें डालें इलायची, लौंग, तेज पत्ता, अदरक, हरी मिर्चें, लहसुन और प्याज़ और मिलाकर भूनें जब तक प्याज़ बेरंग हो जाए।
- काजू का पेस्ट और दही डालें और अच्छी तरह मिलाएँ और पाँच मिनिट तक भूनें।
- फिर पालक, मेथी, मकई के दाने और नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। दो से तीन मिनिट तक पकाएँ।
- गरमागरम परोसें।