New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/c08eed33805b009ee8dbae15be09be3e0e5f32b60a4d7ce93f172603972e3270.jpg)
मुख्य सामग्री | काबुली चना, पालक के पत्ते |
क्यूज़ीन | पंजाबी |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | २१-२५ मिनट |
सर्विंग्स | |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री पालक छोले
- २ कप काबुली चना ,भिगोकर उबाला हुआ
- १ मध्यम आकार पालक के पत्ते ,कटे हुये
- १ बड़ा चमचा घी
- १ छोटा चम्मच जीरा
- १ छोटा चम्मच साबुत सूखा धनिया
- १ प्याज़ ,कटा हुआ
- १ इंच टुकड़ा अदरक ,कटा हुआ
- स्वादानुसार समुद्री नमक
- १/२(आधा) छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १ हरी मिर्च ,चीरा हुआ
- १ नींबु का रस
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में घी गरम करके उसमें डालें जीरा, साबुत धनिया और प्याज़ और प्याज़ हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
- अब डालें अदरक, पालक, नमक और हल्दी पावडर और मिला लें। 3-4 मिनिट तक पकाएँ।
- फिर डालें चना, ½ कप पानी और हरी मिर्च और अच्छी तरह मिला लें। नींबु का रस डालकर मिला लें और अधिक पानी सूख जाने तक पकाएँ।
- गरमागरम परोसें।