New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/eaceb0c7752c7df1bb3eeb3faa51088474b6c5f94fa4621a1f981e4110768f0f.jpg)
मुख्य सामग्री | पालक, मक्खन |
क्यूज़ीन | |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ६-१० मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मसालेदार |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री पालक बटर चिकन रैप्स्
- १ कप पालक ब्लाँच करके प्यूरे किया हुआ
- १/४(एक चौथ कप मक्खन
- ४५० ग्राम हड्डी रहित चिकन स्ट्रिप्स् में कटा हुआ
- ४ चपातियाँ
- १ बड़ा चमचा ऑइल
- १ छोटा चम्मच जीरा
- १ बड़ा चमचा लहसुन कटा हुआ
- १/२ इन्च अदरक बारीक कटा हुआ
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ बारीक कटा हुआ
- स्वादानुसार नमक
- १/४ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १ छोटा चम्मच धनिया पावडर
- १ बड़ा चमचा नींबु का रस
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें। उसमें डालें जीरा और सुगंधित होने तक भुनें। फिर डालें लहसुन और अदरक और लहसुन के सुनहरे होने तक भूनें।
- अब डालें प्याज़, मिलायें और ट्राँस्लूसेन्ट होने तक भूनें। फिर डालें चिकन, मिलायें और एक मिनट तक पकायें।
- फिर डालें नमक, हल्दी पावडर, लाल मिर्च पावडर और धनिया पावडर, टॉस करके मिलायें और चिकन के पूरी तरह से पकने तक पकायें। अब डालें पालक प्यूरे, मिलायें और एक मिनट तक पकायें।
- फिर डालें मक्खन और टॉस करके मिलाकर आंच बुझा दें। एक नॉन स्टिक तवा गरम करें। पकाये हुये चिकन के मिश्रण में निंबु का रस डालें और अच्छे से मिलायें।
- अब गरम तवे पर चपातियों को दोनों तरफ से 30 सेकेंड के लियेसेंक लें और वर्कटॉप पर रखें। हर चपाती के बीच में रखें थोड़ा सा पकाया हुआ चिकन और रोल करके रैप बना लें।
- अब रंग-बिरंगे टिशू पेपर लें और उनके आमने-सामने किनारोंको फोल्ड करें, बीच में रैप को रख कर पेपर से कवर कर दें और तुरंत परोसें।