New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/e75c079d488cfa4cd3c70533c4512c7cd975da12ac3ebfcc8b321527a6043bc0.jpg)
मुख्य सामग्री | ऑरेन्ज मारमालेड, ऑरेन्ज ज़ेस्ट / संतरे का छिलका |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | २१-२५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री ऑरेंज केक
- १/४(एक चौथ कप ऑरेन्ज मारमालेड
- १ छोटा चम्मच ऑरेन्ज ज़ेस्ट / संतरे का छिलका
- १ कप मैदा
- ५५ ग्राम नमक रहित मक्खन
- ३ बड़े चम्मच कैस्टर शुगर / बारीक चीनी
- १/२(आधा) टिन कन्डेंस्ड मिल्क
- १ छोटा चम्मच वेनीला एसेन्स
- १ १/२(डेड़ छोटे चम्मच बेकिंग पावडर
- १ १/२(डेड़ छोटे चम्मच खाने का सोडा/ मीठा सोडा
- १ कप दूध
- आईसिंग शुगर डस्ट करने के लिये
- स्वादानुसार मिक्स्ड फ्रूट जैम
विधि
- ओवन को 180 डिग्री सेलसियस पर गरम करें। एक बाउल में मक्खन और कैस्टर शुगर को लाइट होने तक क्रीम करें। उसमें डालें कन्डेन्स्ड मिल्क और फेंटे।
- फिर डालें वेनीला एसेन्स, ऑरेंज मार्मलेड और ऑरेंज ज़ेस्ट और अच्छे से मिलने तक फेंटे। अब मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा साथ में मक्खन-शुगर के मिश्रण में छानें।
- अच्छे से मिलायें। फिर डालें दूध और अच्छे से मिलाकर एक स्मूथ बैटर बनायें। फिर बैटर को एक जोकर की आकार के सिलिकॉन मोल्ड में समान से फैलायें।
- इस मोल्ड को एक बेकिंग ट्रे पर रखें, ट्रे को पहले से गरम किये हुये ओवन में रखें और 20-25 मिनट तक बेक करें। फिर केके को ओवन से निकालें, ठंडा करें और डीमोल्ड करके एक सर्विंग प्लेट पर रखें।
- ऊपर से आइसिंग शुगर डस्ट करें और जोकर की आंखों और होंठ में मिक्स्ड फ्रूट जैम पाइप कर दें। तुरंत परोसें।