औरेंज एम्ब्रोसिया

ग्रीस का पारंपरिक ड्रिंक अब एक नए अंदाज़ में

New Update
औरेंज एम्ब्रोसिया
मुख्य सामग्रीसंतरे, ऑरेन्ज जूस / संतरे का रस
क्यूज़ीनकॉनटिनेंटल
कोर्सपेय
तैयारी का समय३.३०-४ घंटा
खाना पकाने के समय११-१५ मिनट
सर्विंग्स
स्वादSelect Taste
खाना पकाने का स्तरनिम्न
अन्यशाकाहारी

सामग्री औरेंज एम्ब्रोसिया

  • ४ संतरे
  • २ बड़े चम्मच ऑरेन्ज जूस / संतरे का रस
  • ऑरेन्ज मारमालेड
  • २ बड़े चम्मच ब्राउन शुगर
  • स्पौन्ज केक
  • स्वादानुसार वेनीला क्रीम

विधि

  1. चार स्टैम्ड ग्लास को फ्रिज में ठंडा करने रख दें।
  2. संतरे के छिलके निकालकर उनकी फाड़ियों को अलग करें। नौन स्टिक पैन में ब्राउन शुगर को संतरे के रस के साथ पका लें। केक के गोलाई में 3 भाग करें।
  3. हर एक पर 3 अलग अलग आकार के गोल कुकी कटर रख कर स्लाइस काट लें। ग्लास को फ्रिज से बाहर निकाल लें।
  4. इन्में सबसे पहले रखें सबसे छोटे गोल टुकड़े। इन पर थोड़ा सा संतरे का पका हुआ मिक्सचर फैलाएँ और इसके ऊपर थोड़ी सी आइसक्रीम फैला लें। इसके ऊपर रख दें मध्यम आकार के केक के गोल टुकड़े और इसके ऊपर भी थोड़ा सा संतरे का पका हुआ मिक्सचर और आइसक्रीम फैलाएँ।
  5. इसके ऊपर रखें सबसे बड़े आकार के केक के गोल टुकड़े। ऊपर से फैलाएँ संतरे का मिक्सचर और फ्रिज में ठंडा करने रखें।
  6. परोसनें के समय ऊपर आइसकरीम का स्कूप रखें। औरेंज मारमालेड और संतरे की फाड़ियों से सजाकर परोसें।