New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/3416fdbcf9484065bccdf73b7ba5561ac49a2b04776b00eef4f39236bc578f50.jpg)
| मुख्य सामग्री | ब्राउन ब्रेड स्लाइस, प्याज़ | 
| क्यूज़ीन | इटालियन | 
| कोर्स | नाश्ता | 
| तैयारी का समय | ३१-४० मिनट | 
| खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट | 
| सर्विंग्स | ४ | 
| स्वाद | Select Taste | 
| खाना पकाने का स्तर | मध्यम | 
| अन्य | शाकाहारी | 
सामग्री अनियन पार्मेज़ान टोस्ट
- ४ ब्राउन ब्रेड स्लाइस
- ३ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़
- ताज़ा पार्सले २-३ डंडियाँ
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- ३ बड़े चम्मच वाइट सौस
- ५० ग्राम पारमेज़ान चीज़
- स्वादानुसार नमक
- १/२(आधा) छोटा चम्मच कुटी हुई कालीमिर्च
- ५० ग्राम मोज़ारेला चीज़
- कुछ लाल शिमला मिर्च पतली पट्टी
विधि
- ऑवन को 200° सेल्सियस तक गरम करें। प्याज़ को दरदरा काटकर एक चॉप्पर में डालें, साथ में पार्सली डालकर बारीक काटें। एक नॉन स्टिक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल गरम करें, उसमें ब्रेड के स्लाइस रखें, और पलटते हुए टोस्ट कर लें।
- फिर निकालकर एक प्लेट पर रखें। बचा तेल उसी पैन में डालें, उसमें प्याज़-पार्सली डालकर भूनें। जब प्याज़ नरम हो जाए और कच्चापन दूर हो जाए तब उसमें व्हाइट सॉस डालें। पार्मेज़ान चिज़ को पैन में कद्दुकस करके डालें।
- फिर नमक, कुटी काली मिर्च डालकर मिलाएँ। (अगर आपको ज़्यादा तीखा चाहिये तो 1-2 हरि मिर्च काटकर प्याज़ के मिश्रण में डालें।)
- हर ब्रेड के स्लाइस पर इस मिश्रण को अच्छी तरह फैलाएँ। मॉझ़रेल्ला चीज़ के मोटे चोकौन स्लाइस काटें और प्याज़ के मिश्रण पर रखें।
- उपर कुछ लाल शिमला मिर्च के स्ट्रिप्स छिडके, फिर उन्हें गरम ऑवन में ग्रिल करें जबतक चीज़ पिघलने लगे। त्रिकोन में काटें और तुरन्त परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
| कैलोरी | 1111 | 
| कार्बोहाइड्रेट | 44.5 | 
| प्रोटीन | 92.3 | 
| फैट | 67.4 | 
| फाइबर | 3.4 |