New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/856b226c001f52e030772477c6c6ffe02274573956c696974a56580c69c12082.jpg)
मुख्य सामग्री | मटन का कीमा, प्याज़ |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | स्नैक्स एंड स्टार्टर्स |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री अनियन मीटबॉल्स
- १/२(आधा) कप मटन का कीमा
- ३ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़
- स्वादानुसार नमक
- १ बड़ा चमचा लहसुन
- स्वादानुसार कुटी हुई कालीमिर्च
- २ ताज़ी थाईम
- १/२(आधा) छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच जीरा पावडर
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच दालचीनी पावडर
- आवश्यकतानु बेकन के स्ट्रिप्स
विधि
- ऑवन को 180° सेल्सियस तक गरम करें। प्याज़ो को आधा करें और उनके परते अलग करें। एक ही आकार के परतों के आठ जोडे बनाएँ।
- बचे प्याज़ को काटें।एक बाउल में कटा प्याज़, मट्टन कीमा, नमक, लहसून, कुटी काली मिर्च, थाय्म, हल्दी पावडर, ज़ीरा पावडर और दालचीनी पावडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- इस मिश्रण के आठ हिस्से करें और हर एक हिस्सा को प्याज़ के परत के हर जोडे में भरें।
- फिर इन्हें बेकन के स्ट्रिप्स से लपेटकर टुथपिक से बन्द करें।
- इन्हें अब एक बेकिंग ट्रे पर रखें, ट्रे को गरम ऑवन में रखें और पन्द्राह से बीस मिनट तक बेक करें। बार्बिक्यु सॉस के साथ गरमागरम परोसें।