New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/4988027ecfb573ac959512f6dceaf5832efddc19502aaeffed17228df14412c2.jpg)
मुख्य सामग्री | इन्स्टेंट नूडल्ज़, आईसबर्ग लेटस के पत्ते |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ६-१० मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री नूडल रेप
- १ पैकेट इन्स्टेंट नूडल्ज़
- ४ आईसबर्ग लेटस के पत्ते
- २ बड़े चम्मच भुनी हुई मूंगफली
- २ बड़े चम्मच मकई के दाने उबला हुआ
- २ छोटे चम्मच स्वीट चिल्ली सॉस
- २ बड़े चम्मच अंकुरित मूंग
विधि
- नूडल को क्रश करके एक बाउल में डालें। एक नॉन स्टिक पैन में आवश्यकतानुसार पानी डालें, उसमें नूडल डालें।
- फिर पेकट में जो मसाला है उसे भी डालें और पकाएँ जबतक नूडल पक जाए और पानी सूख जाए। मूंगफली को कूट लें।
- जब नूडल पक जाए तब उन्हें एक बाउल में निकाल कर ठंडा होने दें। अब डालें कॉर्न और स्वीट चिल्ली सॉस और मिला लें। फिर मूंगफली डालकर मिला लें। लेट्स के पत्तों को छाँटकर कप का आकार दें।
- इन्हें सर्विंग प्लेट पर रखें, नूडल के मिश्रण को एक बाउल में डालकर रखें औरा खाते वक्त लेट्स के कप में नूडल का मिश्रण डालें, अंकुरित मूंग छिड़कें और परोसें।