New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/baee4bf970d5729c4de1aceaf8e265059098950f8c543796bed9248e67ab108a.jpg)
मुख्य सामग्री | नूडल्ज़ , गाजर |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | सलाद |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ०-५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री नूडल सैलड
- २०० ग्राम नूडल्ज़ उबला हुआ
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक गाजर उबला हुआ
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक खीरे छिला हुआ
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़
- १ ताज़ी लाल मिर्च
- २ छोटे चम्मच पीनट बटर
- २ छोटे चम्मच इमली का पल्प
- १ नींबू
- २ छोटे चम्मच ब्राउन शुगर
- १/२(आधा) कप अंकुरित मूंग
- कुछ ताज़े बेसिल के पत्ते
विधि
- गाजर को पतले और लम्बे स्लाइस में काटें। खीरे को लम्बाई में आधे में काटकर पतले लम्बे स्लाइस में काटें।
प्याज़ को भी स्लाइस कर लें। ताज़ी लाल मिर्च के भी तिरछे स्लाइस कर लें। - ड्रेसिंग बनाने के लिये पीनट बटर, इमली का पल्प, एक नींबु का रस, 2 बडे़ चम्मच पानी एक ब्लैंडर में डालकर ब्लैंड कर लें। ब्राउन शुगर डालकर फिर से ब्लैंड कर लें।
- नूडल को एक बाउल में रखें, उसमें डालें बीन स्प्राउट और ड्रेसिंग और मिला लें। अब डालें प्याज़, खीरा, गाजर, ताज़ी लाल मिर्च और बेसिल के पत्ते तोड़कर और हल्के हाथ से मिला लें। एक सर्विंग बाउल में रखें और परोसें।