New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/c4b4d5f4e3e96f48c53d2faf6e5139106e1d3c58feef07f2d030fe9413b3fe3a.jpg)
मुख्य सामग्री | चिकन, नींबु का रस |
क्यूज़ीन | पंजाबी |
कोर्स | मुख्य कोर्स चिकन |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | २१-२५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री नींबु धनिया कुक्कड़
- ७५० ग्राम चिकन
- १ बड़ा चमचा नींबु का रस
- १ नींबू
- ४ बड़े चम्मच ताजे़ हरे धनिये की पेस्ट
- स्वादानुसार नमक
- १ बड़ा चमचा ऑइल
- २ छोटी इलाइची
- ५-६ लौंग
- ५-६ काली मिर्च
- २ बड़े चम्मच अदरक-लहसुन की पेस्ट
- १ छोटा चम्मच हरी मिर्च की पेस्ट
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ सलाइस किया हुआ
- २ बड़े चम्मच दही
विधि
- चिकन के टुकड़े एक बाउल में डालें, फिर उसमें नमक, नींबु का रस, हरा धनिया पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। ½ घन्टे तक मैरिनेट होने दें। एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें, उसमें छोटी इलाइची, लौंग, काली मिर्चें डालें और महक आने तक भूनें।
- फिर अदरक-लसहुन पेस्ट, हरि मिर्च पेस्ट और हल्दी पावडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। अब प्याज़ डालकर सुनहरा होने तक भूनें। चिकन के मिश्रण में दही डालकर मिलाएँ।
- पैन में धनिया पावडर डालकर मिलाएँ और 1 मिनिट भूनें। अब चिकन मैरिनेड के साथ डालें। बाउल में ½ कप पानी डालकर हिलाएँ और पैन में डालें।
- सब कुछ अच्छी तरह मिलाएँ, ढक कर 5 मिनिट तक पकने दें।
- नींबु को आधा करें और हर आधे के चार कड़े करके पैन में डालकर मिलायें। ढक कर मध्यम आँच पर 20-25 मिनिट तक, बीच-बीच में चलाते हुए, पकाएँ। आँच बुझा दें पर पैन को 10 मिनिट और ढक कर रखें। गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 1727 |
कार्बोहाइड्रेट | 190.2 |
प्रोटीन | 16.1 |
फैट | 99 |