New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/dfa32fcb8db369c160ae65e42ad5333c72ea2951282dbb0ef255d8acfff3c558.jpg)
मुख्य सामग्री | नींबू, नींबु का रस |
क्यूज़ीन | महाराष्ट्रियन |
कोर्स | पेय |
तैयारी का समय | 11-15 मिनट |
खाना पकाने के समय | 0-5 मिनट |
सर्विंग्स | 4 |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री नींबु अदरक पानी
- २ नींबू
- १ बड़ा चमचा नींबु का रस
- १ इंच टुकड़ा अदरक
- २ बड़ा चमचा जीरा
- कुछ ताज़े ताज़े पुदीने के पत्ते
- स्वाद के लिए नमक
- स्वाद के लिए काला नमक
- स्वाद के लिए आईस क्यूब्ज
विधि
- जीरा सूखा भूनें जब तक वे गहरे भूरे हो जाए और महक आने लगे। अदरक स्लाइस करें। 2 नींबु आधा करें, बीज निकालें और हर आधे के चार टुकड़े करें। हमामदस्ते में अदरक और पुदीने के पत्ते डालकर कूटें और मिश्रण को कॉकटेल शेकर में डालें।
- इसी प्रकार 3-4 नींबु के टुकड़े भी कूटें और शेकर में डालें। बचे नींबु के टुकड़ों को निचोड़कर रस शेकर में डालें। फिर और 1 बड़ा चम्मच नींबु का रस, नमक और काला नमक डालें। जीरा ठंडा करके कूटें। ¾ छोटा चम्मच कूटा जीरा भी शेकर में डालें।
- साथ में डालें बर्फ के कुछ क्यूब और ¼ कप पानी डालें और अच्छी तरह हिलाएँ। छानकर सर्विंग ग्लासों में डालें और कुछ कूटे नींबु के टुकड़े भी डालें। पीने का सोडा डालकर ग्लास भर दें, अच्छी तरह चलाएँ और तुरन्त परोसें।