New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/1aa65a4da42b1b9fb1e9dbba4906bac5b3145e559ff44bd32dfa4a60c0521ece.jpg)
मुख्य सामग्री | कसा हुआ नारियल, खोवा / मावा |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | ५१-६० मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री नारियल की बर्फी
- १ कप कसा हुआ नारियल
- १ कप खोवा / मावा घिसा हुआ
- २-३ बड़े चम्मच डेसिकेटेट कोकोनट/ सूखे नारियल का बूरा
- १ १/२(डेड़ बड़े चम्मच घी
- २-३ बड़े चम्मच दूध
- २-३ बड़े चम्मच शुगरफ्री
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में घी गरम कर लें। उसमें डालें कसा हुआ नारियल और महक आने तक भूनें। खोया डालकर मिला लें और 2-3 मिनिट तक भूनें।
- दूध और शुगर फ्री डालकर मिला लें और 2 मिनिट तक पकाएँ।
अब डालें डेसिकेटड कोकोनट और 30 सेकन्ड तक चलाते रहें। मिश्रण को चिकनी अल्युमिनियम ट्रे में डालें और समान होने तक फैलाएँ। - ट्रे को रेफ्रिजरेटर में लगभग 1 घन्टा रखें। फिर चौकोर या डायमन्ड के आकार में काटें और परोसें।