New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/3c81c2666704ea71e8cb82a7e1fb10984832e1ce80a7a82f0821ff478ad84d59.jpg)
मुख्य सामग्री | कसा हुआ नारियल, उबले हुए चावल |
क्यूज़ीन | भारतीय |
कोर्स | मिठाई |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री नारियल चावल के लड्डू
- १/२(आधा) कप कसा हुआ नारियल ताज़ा
- १ १/२(डेड़ कप उबले हुए चावल
- २ बड़े चम्मच घी
- १/४(एक चौथ कप कटे हुये मिक्स्ड नट्स् (बादाम, काजू)
- १ कप सफेद कद्दू कद्दूकस किया हुआ
- १/२(आधा) छोटा चम्मच इलाइची का पावडर
- १/२(आधा) कप कन्डेंस्ड मिल्क
- कोट करने क डेसिकेटेट कोकोनट/ सूखे नारियल का बूरा
- स्वादानुसार चॉकलेट चिप्स
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में घी गरम करें। उसमें डालें मिक्स्ड नट्स् और कद्दू, मिलायें और 10-12 मिनट तक पकायें।
- फिर उसमें डालें चावल और स्क्रेप किया हुआ नारियल, मिलायें और एक मिनट तक पकायें। फिर डालें इलाइची पावडर और आंच बंद कर दें।
- फिर डालें कन्डेन्स्ड मिल्क और अच्छे से मिलायें। फिर आंच जला दें और 2-3 मिनट तक लगातार मिलाते रहें।
- फिर बनाये हुये मिश्रण को एक बाउल में डालें और ठंडा होने रख दें। फिर इस मिश्रण को समान हिस्सों में बाँटकर लड्डुओं का आकार दें।
- लड्डुओं को डेसिकेटेड कोकोनट में कोट करें और ऊपर 2-3 चॉकलेट चिप्स् लगाकर हल्के से दबायें और परोसें।