New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/e066744794b653cd2d39c72ba4bd4a47373f0d6539493bb1a5a4aa7c3cea6b26.jpg)
मुख्य सामग्री | ओट्स , ऑरेन्ज जूस / संतरे का रस |
क्यूज़ीन | कॉनटिनेंटल |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री म्युज़ली
- १ १/२(डेड़ कप ओट्स
- २ कप ऑरेन्ज जूस / संतरे का रस
- १ नाशपति चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ
- १ सेब चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ
- ३-४ गोल्डन अप्रीकौट कटे हुये
- ५-६ अखरोट
- १ कीवी चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ
- ८-१० संतरे की फाड़ियाँ
- २ कप दही
- १ १/२(डेड़ बड़े चम्मच शहद
- सजाने के लिये ताज़े अनार के दाने
विधि
- एक बाउल में ऑट्स और संतरे का रस डालकर 10-15 मिनट तक भिगोने दें।
- उसमें नासपाती, सेब, खुबनी, अखरोट, किवी, संतरे की फाँके और दही डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- फिर शहद डालकर मिलाएँ। रेफ्रिज़्रेटर में 15 मिनट तक ठंडा होने दें।
- सर्विंग बाउल में निकाल लें, ताज़े अनारदाने से सजाकर परोसें।