New Update
मुख्य सामग्री | बेसन, केसर |
क्यूज़ीन | उत्तर प्रदेश |
कोर्स | मिठाई |
तैयारी का समय | 1.30-2 घंटा |
खाना पकाने के समय | 41-50 मिनट |
सर्विंग्स | 4 |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री मोतीचूर लड्डू
- ६० ग्राम बेसन
- केसर इच्छानुसार कुछ लड़ियाँ
- ३/४ कप चीनी
- २ छोटे चम्मच दूध
- तेल
- ५-६ पिस्ते लम्बा कटा हुआ/ लम्बी कटी हुई/ लम्बे कटे हुए
विधि
- बेसन को आधे कप और एक बड़े चम्मच पानी के साथ एक बड़े से बाउल में डालकर अच्छी तरह फेंटें ताकि बिना गुठली का एक चिकना घोल बन जाए। इस मिश्रण को छलनी से छानकर एक दूसरे बाउल में डालें।
- एक गहरे नॉन स्टिक पैन में चीनी और आधे कप पानी को, लगातार चलाते हुए, पकाएँ जब तक चीनी पूरी तरह घुल जाए। दूध डालें और जब मैल ऊपर तैरने लगे उसे निकालकर फेंकें। फिर मिश्रण को पकाएँ जब तक एक तार की चाशनी बन जाए।
- एक कढ़ाई में आवश्यकतानुसर तेल मध्यम आँच पर गरम करें। घोल में छोटे-छोटे छेंद वाला झारा डुबोकर, अधिक घोल झटक दें, फिर उसे कढ़ाई के किनारे पर हल्का थपथपाएँ ताकि तेल में छोटे-छोटे बूँदी गीरे। एक दूसरे झारा से यह बूँदी एकत्र करें और तेल में से निकालकर चाशनी में डालें।
- इसी तरह पूरा घोल खतम होने तक बूँदी बना लें। बूँदी चाशनी में एक घन्टे तक सोखने दें ताकि वे नरम हो जाए। अधिक चाशनी निचोड़ कर बूँदी के नींबु के आकार के लड्डू बना लें। पिस्ते से सजाकर परोसें।
- मात्रा: 16 लड्डू