New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/7ead78aec6c5ccf3fa584f9351540851f03127b8333e21d23cab3a956f2d67e4.jpg)
मुख्य सामग्री | मूलियाँ पत्ते समेत , मूली के पत्ते |
क्यूज़ीन | महाराष्ट्रियन |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री मूली का साग
- १ मूलियाँ पत्ते समेत
- १ कप मूली के पत्ते उबला हुआ
- स्वादानुसार नमक
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हींग
- १ छोटा चम्मच राई
- १ १/२(डेड़ छोटा चम्मच जीरा
- १/२(आधा) छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- स्वादानुसार चीनी
- १ छोटा चम्मच आमचूर
विधि
- मूली के छोटे टुकड़े काटें और एक बाउल में रखें। इसके पत्तों को धो कर बारीक काटें और बाउल में डाल दें। थोड़ा सा नमक लगाकर मिला दें और अलग रख दें।
- नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें। इसमें डालें हींग, राई और जीरा। ढक्कन लगाएं और राई को फूटने दें।
- फिर डालें नमक लगी मूली और पत्ते। अच्छी तरह मिलाएं और इस में डालें उबले हुए मूली के पत्ते। अच्छी तरह मिला लें। अब डालें लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर और नमक चख लें।
- अच्छी तरह मिला लें और थोड़ा सा पानी डालें। फिर 3-4 मिनिट तक पकने दें। अब डालें चीनी और आमचूर, मिला लें और थोड़ा पानी डालें।
- मूली नरम हो जाने तक पकाएं। गरमागरम मूली का साग परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 309 |
कार्बोहाइड्रेट | 2.1 |
प्रोटीन | 6.9 |
फैट | 30.3 |