New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/8cb4e2e5f534e06cf6be6175e7cfd571efb3e533cc28d13ff139e7fbc06c8c0a.jpg)
मुख्य सामग्री | डार्क चॉकलेट, पीनट बटर |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | स्नैक्स एंड स्टार्टर्स |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री मोल्टन चॉकोलेट ऍन्ड पीनट बट्टर लावा केक
- १२५ ग्राम डार्क चॉकलेट तुकडे किये हुए
- ८ बड़े चम्मच पीनट बटर
- १/२(आधा) कप मैदा
- १/२(आधा) कप मक्खन
- ४ अंडे
- ६ बड़े चम्मच पिसी हुई चीनी
- १ बड़ा चमचा कोको पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच बेकिंग पावडर
विधि
- ऑवन को 180° सेल्सियस तक गरम करें। चॉकोलेट के तुकडे एक बाउल में डालें। उसमें मक्खन डालकर माय्क्रोवेव में हाई पर एक मिनट तक रख कर पिघालें।
- ऑवन से बाहर निकालकर अच्छी तरह मिलाएँ। फिर समान तापमान तक ठंडा होने दें।
- एक दूसरे बाउल में अन्डे तोडकर डालें, उसमें पीसी चीनी डालकर हॅन्ड ब्लेन्डर से फेंटें जबतकएक चिकना मिश्रण तैयार हो।
- अब उसमें कोको पावडर, बेकिंग पावडरऔर मैदा साथ में छानकर डालें। फिर पिघला चॉकोलेट डालकर अच्छी तरह मिलाते हुए एक चिकना घोल तैयार करें।
- इस घोल को आठ सिलिकॉन कप केक सांचों में आधा भरें। फिर हर सांचे मेंएक बड़ा चममच पीनट बट्टर डालें और उसके उपर थोडा और चॉकोलेट का घोल डालें।
- ध्यान रहें कि सांचों में घोल उपर तक ना भरें।
- सांचों को गरम ऑवन में रखें और आठ से दस मिनट तक बेक करें। ऑवन से बाहर निकालें, ठंडा होने दें फिर सांचों से बाहर निकालकर परोसें।