New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/66364fea133c1c8cd660e96bca2e66d1ca41a25a2b051c7f3d18a61b98d174ad.jpg)
मुख्य सामग्री | हरी मिर्च , फिटकरी |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री मिर्ची का हल्वा
- ५० ग्राम हरी मिर्च
- १ इन्च फिटकरी
- २ बड़े चम्मच घी
- २ बड़े चम्मच रवा/सूजी
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच इलाइची का पावडर
- १ कप खोवा / मावा घिसा हुआ
- ४ बड़े चम्मच चीनी
- कुछ काजू कटा हुआ
- कुछ आलमंड/बादाम कटा हुआ
- कुछ पिस्ते कटा हुआ
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में पानी गरम करें। उसमें फिटकरी और हरि मिर्चें डालकर 2-3 मिनट पकाएँ। मिर्चों को छाने। इस प्रक्रिया को 3-4 बार और दोहराएँ।
- फिर पानी में से छानकर दरदरा पीसें। एक नॉन स्टिक पैन में घी गरम करें, सूजी डालें और एक मिनट भूनें।
- अब पीसी मिर्चें डालकर 3-4 मिनट तक भूनें। छोटी इलायची पावडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- फिर खोआ और चीनी डालकर धिमी आँच पर पकाएँ जबतक हल्वा पैन के किनारे छोडने लगे। हल्वा सर्विंग बाउलों में डालें, काजू, बदाम और किशमिश से सजाएँ और परोसें।