New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/86d8cf6c1c3c4c743043be0496ef6d82802f54da3677a071d4a03754afa7ae37.jpg)
मुख्य सामग्री | हरी मिर्च , ऑइल |
क्यूज़ीन | हैदराबादी |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ६-१० मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री मिर्च का सालन
- १८-२० बड़ा हरी मिर्च
- तलने के लिए ऑइल
- १ छोटा चम्मच जीरा
- १ छोटा चम्मच साबुत सूखा धनिया
- २ बड़े चम्मच तिल
- २ सूखी लाल मिर्च टुकडे़ किये हुए
- १/२(आधा) कप भुनी हुई मूंगफली
- ६-८ कलियाँ लहसुन दो हिस्सों में कटा हुआ
- १ इंच टुकड़ा अदरक कटा हुआ
- १ छोटा चम्मच राई
- ८-१० कड़ी पत्ते
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ घिसा हुआ
- १ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- स्वादानुसार नमक
- २ बड़े चम्मच इमली का पल्प
- १ बड़ा चमचा ताज़ा हरा धनिया कटा हुआ
विधि
- हरी मिर्च में लम्बाई में चीर करें पर ध्यान रहे कि पूरी न कट जाये। एक गहरे नौन-स्टिक पैन में काफी सारा तेल गरम करें और मिर्च तल के किचन पेपर पर रख दें। नौन-स्टिक पैन में जीरा, साबुत धनिया और तिल को सेक लें।
- इन्हें सूखी लाल मिर्च, मूंगफली, लहसुन, अदरक और थोड़े से पानी के साथ पीस लें। बचे हुए तेल का 1 बड़ा चम्मच एक दूसरे नौन-स्टिक पैन में गरम करें। राई डाल दें और फूटने लगे तब कड़ी पत्ते और प्याज़ डाल कर मिला दें और प्याज़ भूरे होने तक भूनें।
- तैयार पेस्ट भी डालकर मिलाएँ और 3-4 मिनिट कढ़छी चलाते हुए पकाएँ। हल्दी और 3-4 कप पानी डालकर मिलाएँ और 2-3 मिनिट और पका लें। तली हुई मिर्च, नमक और इमली का पल्प डालें और 5-10 मिनिट मध्यम आँच पर पकने दें। हरे धनिये से सजाकर पुलाव या बिरयानी या सादे चावल के साथ परोसें।