New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/59f58763979211be4d2a34a694715867f142e8a508929df14d1a8090b2750ae5.jpg)
मुख्य सामग्री | पुदीना (मिन्ट) के डंठल , मिंट सिरप |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | १.३०-२ घंटा |
खाना पकाने के समय | ०-५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री मिन्ट ग्रनीटा विद पेयर्स
- सजाने के लिये पुदीना (मिन्ट) के डंठल
- १/४(एक चौथ कप मिंट सिरप
- १/४(एक चौथ लाल नाश्पाति
- ३/४ कप आईस क्यूब्ज़
- १ बड़ा चमचा नींबु का रस
विधि
- आईस क्यूब्स्, पुदीना के डंठल, पुदीना सिरप और निंबु के रस को एक साथ थोड़े पानी के साथ पतले मिश्रण में पीस लें।
- अब इस मिश्रण को एक बर्फी ट्रे में डाल दें और पूरी तरह सेट होने के लिये फ्रिज में रख दें।
- इस मिश्रण को बीच-बीच में एक फोर्क की मदद से स्क्रेप करते रहें ताकि ग्रनीटा की बनावट आ जाये।
- अब पेयर का उपरी और निचला हिस्सा निकाल दें और बचे हुये हिस्से को बारीक काट लें।
- फिर अलग-अलग मार्टिनी ग्लास में थोड़ा कटा हुआ पेयर रखें और ऊपर से डालें थोड़ा बनाया हुआ ग्रनीटा। पुदीने के डंठल से सजाकर तुरंत परोसें।