New Update
मुख्य सामग्री | मैदा, डार्क चॉकलेट |
क्यूज़ीन | अमेरिकन |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री मिनि डोनट केक
- १ कप मैदा
- ३/४ कप डार्क चॉकलेट कटा हुआ
- १ कप मक्खन
- १ कप कैस्टर शुगर / बारीक चीनी
- ३ अंडे
- १/२(आधा) छोटा चम्मच बेकिंग पावडर
- कुछ बूंदे वेनीला एसेन्स
- १/२(आधा) कप दूध
- १/२(आधा) कप ओट्स
विधि
- ओवन को 180 डिग्री सेंटिग्रेड तक गरम करें। एक बाउल में मक्खन और चीनी डालकर फेंटें। एक दूसरे बाउल में अन्डे तोड़कर डालें और हैन्ड ब्लेन्डर से फेंटें।
- चॉकलेट को माइक्रोवेव में 1 मिनिट के लिए रख कर पिघलें। मैदा और बेकिंग पावडर छानकर मक्खन-चीनी के मिश्रण में डालें।
- वेनिला एसेन्स डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। पिघले चॉकलेट में दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। इस मिश्रण को मैदे के मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- फेंटें अन्डे इस चॉकलेट-मैदे के मिश्रण में डालकर कट एन्ड फोल्ड तरीके से मिलाएँ।
- फिर ओट्स डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। इस घोल को एक नॉज़ल लगे पाइपिंग बैग में डालें और डोनट मोल्ड या सिलिकॉन मफ्फिन मोल्ड में पाइप करें।
- इन मोल्डों को गरम ओवन में रखें और 15-20 मिनिट तक बेक करें। मोल्ड से निकालकर परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 3121 |
कार्बोहाइड्रेट | 52.1 |
प्रोटीन | 323.2 |
फैट | 187.8 |
फाइबर | Vitamin B12- 2.8 |