New Update
मुख्य सामग्री | मिल्क पावडर , मैदा |
क्यूज़ीन | पंजाबी |
कोर्स | मिठाई |
तैयारी का समय | 31-40 मिनट |
खाना पकाने के समय | 31-40 मिनट |
सर्विंग्स | 4 |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री मिल्क पावडर गुलाब जामुन
- ४ कप मिल्क पावडर
- १ कप मैदा
- चुटकी सोडा बाईकारबोनेट/ मीठा सोडा/ खाने का सोडा
- तेल २ चम्मच + तलने के लिए
- स्वाद के लिए दही
- शुगर सिरप/ चीनी का सिरप
- ४ कप चीनी
- १ छोटी चम्मच इलाईची का पावडर
विधि
- चीनी और चार कप पानी साथ में पकाएँ जब तक चीनी पूरी तरह घुल जाए। उसमें इलाइची पावडर डालकर मिला लें। चाशनी को गरम रखें।
- मिल्क पावडर, मैदा और खाने का सोडा अच्छी तरह मिला लें। उसमें दो छोटे चम्मच तेल और आवश्यकतानुसार दही डालकर हल्का सा गूँध कर नरम लोई बना लें।
- लोई को ज़्यादा ना गूँधे। लोई के कंचे के आकार के गोले बना लें। कढ़ाई में आवश्यकतानुसार तेल गरम करें और गोले डालकर मध्यम आँच पर, बीच-बीच में चलाते हुए, सुनहरा होने तक तल लें।
- तेल में निकालकर अबज्ञौरबेंट पेपर पर रखें। गुनगुने चाशनी में गुलाब जामुन डालकर पन्द्रह मिनिट से आधे घन्टे तक भिगोएँ फिर परोसें।
- मात्रा: 16 गुलाब जामुन