New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/fb905f52c0994e7f335f987a405f6694b34197e57251c070f4fa6e1f5a2a0c10.jpg)
मुख्य सामग्री | पनीर, ताज़ी मेथी |
क्यूज़ीन | पंजाबी |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | २१-२५ मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री मेथी पनीर भुर्जी
- १०० ग्राम पनीर
- १ बन्च ताज़ी मेथी
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हींग
- ३-४ सूखी लाल मिर्च ,टुकडे़ किये हुए
- १ छोटा चम्मच जीरा
- १ बड़ा चमचा अदरक ,बारीक कटा हुआ
- १ बड़ा चमचा लहसुन ,बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च ,टुकडे़ किये हुए
- २ प्याज़ ,बारीक कटा हुआ
- १/२(आधा) छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- स्वादानुसार नमक
- १ बड़ा चमचा कसूरी मेथी पावडर
- १/४(एक चौथ कप दूध
- १ पापड़ सेक के कुटे हुए
विधि
- एक हांडी में तेल गर्म करें। उसमें हींग और सुखे लाल मिर्च डालकर भूनें। फिर उसमें डालें जीरा, अदरक, लहसुन और अच्छी तरह मिलाएँ।
- फिर डालें हरी मिर्च और प्याज़ और हल्का सुनहरा होने तक भूने।
- अब डालें मेथी के पत्ते और कम आं आँच पर भूनें। फिर पनीर को क्रम्बल कर लें। फिर पैन में लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर और नमक डालें। फिर डालें पनीर और अच्छी तरह मिला लें।
- फिर डालें कसुरी मेथी और दूध और अच्छी तरह मिला लें। अब एक सर्विंग बाउल में पनीर भुर्जी को डालें। फिर एक पापड़ को सेक लें और क्रश करके पनीर भुर्जी पर डालें और गरमागरम परोसें।