New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/6fc2cbc37b8f4e884dbf6e6d4e5d3ad6ac54cb0e5c8d59a91f19f5608d091d54.jpg)
मुख्य सामग्री | मेथी, पके हुए केले |
क्यूज़ीन | कर्नाटक |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ६-१० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री मेथी केला सेव
- १ बन्च मेथी लच्छे कटे हुए
- २ पके हुए केले
- १/४(एक चौथ कप सेव
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हींग
- १ १/२(डेड़ छोटा चम्मच राई
- १ बड़ा चमचा जीरा
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच मेथीदाना
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १ छोटा चम्मच जीरा पावडर
- १ छोटा चम्मच धनिया पावडर
- १ बड़ा चमचा अदरक-हरी मिर्च की पेस्ट
- स्वादानुसार नमक
विधि
- एक नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें। इसमें डालें हींग, राई, जीरा और मेथीदाना। जब राई फूटने लगे, तब डालें हल्दी पावडर, जीरा पावडर, धनिया पावडर और थोड़ा सा पानी।
- अच्छी तरह मिला लें। फिर डालें अदरक-हरी मिर्च की पेस्ट और मिला लें। मेथी डालकर मिलाएं और 2-3 मिनिट तक भूनें। केलों को छीलें और गोलाई में टुकड़े काटें।
- एक बाउल में रख कर फोर्क से हल्का क्रश करें। पैन में तीन-चौथाई कप पानी डालकर मिलाएं।
- फिर नमक और थोड़ा सा और पानी डालकर 2-3 मिनिट तक पकाएं। केले डालकर मिला लें।
- नमक चख लें। दो-तीन मिनिट तक पकायें। सेव डालें और मिलाएं।
- आंच से पैन को हटा दें। ऊपर से छिड़कें बाकी सेव और गरमागरम मेथी केला सेव परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 851 |
कार्बोहाइड्रेट | 18.3 |
प्रोटीन | 91.3 |
फैट | 45.9 |