New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/a5d9ef740fdcc63159ee3655453bd2e4d91542b7ee3864e8c933c1e2480b5b2f.jpg)
मुख्य सामग्री | मेथी, कसूरी मेथी |
क्यूज़ीन | हैदराबादी |
कोर्स | मुख्य कोर्स चिकन |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री मेथी चिकन कीमा
- १ बन्च मेथी
- १/२(आधा) कप कसूरी मेथी
- २ कप चिकन कीमा
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १ छोटा चम्मच जीरा
- ३ हरी मिर्च टुकडे़ किये हुए
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ बारीक स्लाइस किया हुआ
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक टमाटर चौकोर में कटा हुआ
- २ बड़े चम्मच अदरक-लहसुन की पेस्ट
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- स्वादानुसार नमक
- १ बड़ा चमचा ताज़े पुदीने के पत्ते बारीक कटा हुआ
- १/२(आधा) कप दही
- १ छोटा चम्मच गरम मसाला पावडर
विधि
- एक नॉन स्टिक कढाई में तेल गरम करें, उसमें ज़ीरा, हरी मिर्चें और महक आने तक भूनें। प्याज़ और टमाटर डालकर एक मिनट तक भूनें।
- फिर अदरक-लहसून पेस्ट, लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर और नमक डालकर एक मिनट तक भूनें।
- मेथी डालकर 4-5 मिनट तक भूनें। मिश्रण को एक मिक्सर ज़ार में डालें, थोडा ठंडा करें और पीसें।
- उसी कढाई में पीसा मिश्रण डालें। कीमा में ½ कप पानी डालकर मिलाएँ और कढाई में डालें और अच्छी तरह पकाएँ।
- अब पुदिने के पत्ते, दही और गरम मसाला पावडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और कीमा को पूरी तरह पकाएँ।
- कसूरी मेथी को सूखा भूनें और हथेलियों के बीच मसलें और कीमा में डालें। अच्छी तरह मिलाएँ। सर्विंग बाउल में निकाल लें और गरमगरम परोसें।