New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/bb239175830b5254b12b81eb699183c48012568c318ee236f155a78826c0cb55.jpg)
मुख्य सामग्री | मेथी, पनीर |
क्यूज़ीन | महाराष्ट्रियन |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री मेथी चमन
- १ मध्यम आकार मेथी कटे हुये
- १५० ग्राम पनीर
- १ १/२(डेड़ बड़े चम्मच घी
- १/२(आधा) छोटा चम्मच शाही जीरा
- १ बड़ा चमचा लहसुन बारीक कटा हुआ
- स्वादानुसार नमक
- १/२(आधा) कप छास
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच इलाइची का पावडर
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच सफेद मिर्च पावडर
- १/२(आधा) कप पालक की प्यूरी
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में घी गरम कर लें, उसमें डालें शाही जीरा, लहसुन और ताज़ी मेथी और अच्छी तरह मिलाते हुए 2 मिनिट तक पकने दें।
- अब डालें नमक और मिला लें। दो- तीन मिनिट तक भूनें और छास डालकर मिला लें। चार-पांच मिनिट तक पकने दें। पनीर के त्रिकोन टुकड़ें काट लें।
- अब पैन में डालें हल्दी पावडर, लाल मिर्च पावडर, छोटी इलाइची पावडर और व्हाइट पेप्पर पावडर और मिलाकर 3-4 मिनिट तक पका लें।
- अब डालें पालक की प्यूरी और मिला लें। पनीर डालकर मिला लें और 2-3 मिनिट तक पकाएँ। गरमागरम परोसें।