New Update
मुख्य सामग्री | खोवा / मावा, चीनी |
क्यूज़ीन | महाराष्ट्रियन |
कोर्स | मिठाई |
तैयारी का समय | 26-30 मिनट |
खाना पकाने के समय | 26-30 मिनट |
सर्विंग्स | 4 |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री मावा मोदक
- ३७५ ग्राम खोवा / मावा
- १/२ कप चीनी
- १ छोटी चम्मच लिक्विड ग्लुकोस
- इलाईची का पावडर
विधि
- एक बड़े से नॉन स्टिक कढ़ाई में खोया और चीनी डालकर धीमी आँच पर लगातार चलाते हुए पकाएँ जब तक चीनी पूरी तरह घुल जाए और खोया पिघलने लगे।
- लिक्विड ग्लूकोज़ डालें और लगातार चलाते हुए पकाते रहें बीस मिनिट तक या जब तक मिश्रण गाढ़ा होने लगे और कढ़ाई के किनारे छोड़ने लगे। इलाइची पावडर डालकर मिला लें।
- फिर ठंडा होने रख दें। मिश्रण के सोलह समान हिस्से बना लें और उन्हे मोदक का आकार दें। चाहें तो आप मोदक बनाने के लिए साँचा भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- मात्रा: 400 ग्राम (16 मोदक)